अपना पूर्वांचल
23 से चलेगी भगवा रंग की आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
आगरा:आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Agra Varanasi Vande Bharat Express) 23 सितंबर से शुक्रवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। आठ कोच की यह ट्रेन सुबह छह बजे कैंट स्टेशन से चलकर दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। दोपहर 3.20 बजे वाराणसी से चलकर रात 10.20 बजे कैंट पहुंचेगी। 551 किमी की दूरी सात घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन के चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
एक साल से आगरा से प्रयागराज और वाराणसी के लिए वंदे भारत की मांग की जा रही है। रेल मंडल आगरा में अभी तीन वंदे भारत चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 सितंबर को अहमदाबाद, गुजरात से वर्चुअल माध्यम से आगरा-वाराणसी वंदे भारत को हरी झंडी दिखकर रवाना किया था।
चौथी वंदे भारत (Vande Bharat) को लेकर आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हुए। आगरा से टूंडला तक केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री ने ट्रेन से सफर किया।
23 से चलेगी आठ कोच वाली वंदे भारत
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 23 सितंबर से आठ कोच की वंदे भारत चलेगी। इसमें सात चेयरकार और एक एग्जीक्यूटिव श्रेणी का कोच होगा। यह ट्रेन टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन में रुकेगी।
स्टेशन का नाम | समय |
आगरा कैंट | सुबह 6 बजे रवाना होगी |
टूंडला | सुबह 6.48 बजे |
इटावा | सुबह 7.40 बजे |
कानपुर सेंट्रल | सुबह 9.15 बजे |
प्रयागराज जंक्शन | सुबह 11.25 बजे |
वाराणसी | दोपहर 1 बजे |
- बलिया स्पेशल3 days ago
गंगा एक्सप्रेस-वे: दूसरे चरण में वाराणसी, गाजीपुर होते हुए बलिया तक होगा निर्माण
- अपना पूर्वांचल5 days ago
इस तारीख से देवघर-वाराणसी वंदे भारत का होगा नियमित संचालन, यात्रियों को मिलेगा लाभ
- अपना बलिया1 day ago
बलिया में बाढ़ का कहर: गंगा की धारा से टूटा पुल का एप्रोच, गांव का संपर्क टूटा
- अपना पूर्वांचल4 days ago
पत्नी किसी और से करती थी बात पति ने हथौड़े से पीटकर की हत्या, खुद पुलिस को दी सूचना
- अपना पूर्वांचल3 days ago
गाजीपुर की बेटी डॉ. दीक्षा ने रचा इतिहास, आईआईटी बॉम्बे द्वारा इवोनिक बेस्ट थीसिस अवार्ड 2024 के लिए चयनित
- अपना पूर्वांचल2 days ago
खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, बनने जा रहा पूर्वांचल का पहला Indoor Stadium; मिलेंगी ये सुविधाएं
- अपना बलिया12 hours ago
बलिया में बाढ़ का कहर जारी, लहरों के दबाव से टूटा NH-31, देखें वीडियो
- अपना पूर्वांचल4 days ago
32 साल के इंस्पेक्टर की चलती बस में सोते-सोते गई जान, जब कंडक्टर ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो…