Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया में 44 निर्मित रूरल रिसोर्स सेंटर केंद्र बंद, जानिए वजह

Published

on

बलिया के दुबहर क्षेत्र में 59 ग्राम सभाओं में से 44 में निर्मित रूरल रिसोर्स सेंटर (RRC) बंद पड़े हैं। लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इन केंद्रों का उपयोग नहीं हो रहा है, जिससे स्वच्छता अभियान बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इनमें से 15 ग्राम सभाओं में स्थान के अभाव में अभी तक RRC केंद्रों का निर्माण नहीं हो सका है। जिन 44 ग्राम सभाओं में केंद्र बन चुके हैं, उनके मुख्य दरवाजों पर ताले लटके हैं। न तो सफाईकर्मी इनमें कूड़ा रखते हैं और न ही संबंधित अधिकारी इनका निरीक्षण करते हैं। प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर लगभग 6 लाख रुपये की लागत आई है।

सरकार की मंशा के अनुरूप पंचायत राज विभाग द्वारा ये केंद्र बनाए गए थे, ताकि ग्राम सभाओं को स्वच्छ रखा जा सके। हालांकि, ग्रामवासियों को अब तक इनका औचित्य समझ नहीं आ रहा है। सफाईकर्मी केंद्रों का दरवाजा नहीं खोल पा रहे हैं, जिसके कारण सरकारी धन का उपयोग जनहित में नहीं हो पा रहा है।

परिणामस्वरूप, ग्राम सभाओं का अपशिष्ट पदार्थ और कूड़ा आज भी सड़कों के किनारे फेंका जा रहा है। बरसात के मौसम में इन अपशिष्ट पदार्थों पर धूप पड़ने से बदबू फैलती है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। उदाहरण के तौर पर, घोड़हरा ग्राम सभा में पड़ोसी अडरा ग्राम सभा का कूड़ा फेंका जाता है, जिसकी सफाई घोड़हरा ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि विनोद द्वारा कराई जाती है।

इस संबंध में घोड़हरा के प्रधान ने कई बार शिकायत भी की है, लेकिन अडरा ग्राम सभा द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में क्षेत्र पंचायत की लगभग सभी ग्राम सभाओं में स्वच्छता अभियान विफल हो चुका है। सरकार का उद्देश्य ग्राम सभाओं को स्वच्छ और ग्रामीणों को बीमारी रहित रखना था, लेकिन यह व्यवस्था क्षेत्र पंचायत में पूरी तरह असफल साबित हुई है।

ओझवलिया के प्रधान प्रतिनिधि राजेश वर्मा ने इस मामले पर अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वे आज ही पता करके साफ-सफाई करवाकर ताला खुलवा देंगे, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पेशल बलिया

बल‍िया में पत‍ि ने पीटा तो पत्‍नी मायके आ गई, वहां भी पहुंचकर चाकू से पत्‍नी पर कर द‍िया हमला

Published

on

बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंची महिला की मां ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया।

सिउरा गोपालपुर निवासी गिरधारी चौहान ने अपनी पुत्री कविता चौहान की शादी वर्ष 2023 में केशरीपुर, थाना सुखपुरा निवासी संदीप चौहान पुत्र भीमल चौहान के साथ की थी। स्वजन के अनुसार, शादी के बाद से ही संदीप पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कविता अपने मायके आ गई थी।

सोमवार को उसका पति भी ससुराल पहुंच गया। मंगलवार सुबह संदीप पत्नी से घर चलने की बात की लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट आया। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, 46 दिन में आया फैसला

Published

on

बलिया में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नही देने पर उसे एक साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

यह मामला 11 अप्रैल 2026 की रात का है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सुखपुरा में उसके पिता विजय राम पुत्र सुबा राम, निवासी ग्राम धनिधरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया।

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-08 में हुई। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

यह फैसला मुकदमा दर्ज होने के महज 46 दिनों के भीतर आया, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के तहत मिली महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते मामले का त्वरित निस्तारण संभव हो सका।

इस मामले में अभियोजन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) राकेश कुमार पांडेय ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया के 25 वार्डों में पहुंचेगा गंगा का शोधित जल, 125 किमी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी

Published

on

बलिया। शहरवासियों को जल्द ही गंगा का शोधित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल निगम (शहरी) ने व्यापक परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है।

योजना के तहत शहर के सभी 25 वार्डों में गंगा का शुद्ध पानी पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लगभग 125 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने की तैयारी की गई है। इस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल विभाग डीपीआर तैयार करने में जुटा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

योजना के अनुसार, गंगा नदी से पानी का उठान प्रस्तावित श्रीरामपुर घाट पर बनाए जाने वाले इंटेकवेल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए करीब एक एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक इसके लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है, क्योंकि सिंचाई विभाग से अनुमति का इंतजार है। इसके बाद पानी को शोधन संयंत्र तक पहुंचाकर शुद्ध किया जाएगा और वहां से शहर के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति की जाएगी।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2025 Ballia Ki Bat