Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

Published

on

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी संख्या 04137/04138) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 19 मई से 15 जुलाई, 2026 तक कुल 17 फेरों में संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन 19 मई से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को ग्वालियर से दोपहर 02:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह शनीचरा, मालनपुर, गोहद रोड, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी कैंट, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष ट्रेन 20 मई से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को बरौनी से दोपहर 01:45 बजे रवाना होगी। यह शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सुरेमनपुर, रेवती, बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, वाराणसी कैंट, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, गोहद रोड, मालनपुर और शनीचरा होते हुए अगले दिन दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें 02 एसएलआर/डी, 06 साधारण द्वितीय श्रेणी, 04 द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, 06 शयनयान श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पेशल बलिया

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

Published

on

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि पति, दो पड़ोसियों और दो अज्ञात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर बैरिया थाना पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली।

रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी नगर पंचायत बैरिया में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। जिसके बाद मामला न्यायालय तक पहुंच गया । कोर्ट ने पति को पीड़िता के भरण-पोषण के लिए हर महीने 3,000 रुपये और मकान किराये के लिए 1,500 रुपये देने का निर्देश दिया था। रविवार को विवाहिता अचानक अपने मायके से वापस ससुराल आई और पति के घर के एक कमरे में रहने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि सोमवार की भोर में चार बजे पति, दो पड़ोसी और दो अन्य अज्ञात लोग जबरन उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। इसके बाद सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत एक्शन में आई। बैरिया पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति सहित तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बैरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने और मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -अमर उजाला

Continue Reading

स्पेशल बलिया

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

Published

on

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे में एक होने वाली दुल्हन की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिस घर में कुछ ही घंटों बाद शहनाइयां गूंजनी थीं और बेटी की बारात का स्वागत होना था, वहां अब मातम और चीख-पुकार का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गौरकोठी गांव की रहने वाली युवती की आज शादी थी और बारात आने की पूरी तैयारियां चल रही थीं। घर में उत्सव का माहौल था। बताया जा रहा है कि युवती शादी से पहले ब्यूटी पार्लर जा रही थी, तभी बरियारपुर चौराहे के पास सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। जिस घर में मेहमानों की आवाजाही और उत्सव की रौनक थी, वहां अब सिर्फ रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी देखे :- https://balliakibat.com/the-groom-said-goodbye-to-the-world/#google_vignette

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही ट्रेलर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। यह दर्दनाक हादसा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

Published

on

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 30 अप्रैल 2026 को किया गया है। टीवीएस मोटर्स लिमिटेड में जूनियर असेंबली आपरेटर के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई तथा बीए, बीएससी, बीकाम, डिप्लोमा।  

iPhone 17 Pro Max 256GB Cosmic Orange

वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, आयु सीमा 18 से 33 वर्ष और कार्य स्थल बेंगलौर इत्यादि। बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से योग्यता के अनुरूप चयन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। मेले में प्रतिभाग करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैम्पस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से होगा।

यह भी देखे :- https://balliakibat.com/a-bride-preparations-were-underway-for-the-arrival-of-the-wedding-procession/

Continue Reading

Trending

Copyright © 2025 Ballia Ki Bat