Connect with us

स्पेशल बलिया

बक्सर में दो महिलाओं ने रचाई शादी, एक अविवाहित, दूसरी 2 बच्चों की मां

Published

on

बिहार के बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां संध्या देवी और रूबी कुमारी ने सामाजिक परंपराओं को चुनौती देते हुए आपस में विवाह कर लिया है।
इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है, जहां कुछ लोग इसे प्रेम की मिसाल मान रहे हैं, वहीं कई इसे सामाजिक मान्यताओं के खिलाफ बता रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, संध्या देवी पहले से शादीशुदा हैं। उनकी शादी वर्ष 2010 में अतवारु यादव के साथ हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, एक 12 साल की बेटी और 10 साल का बेटा।
उनके पति बाहर रहकर निजी नौकरी करते हैं। वहीं, रूबी कुमारी अविवाहित हैं और उनके पिता मनोज शाह बगेन गोला में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
15 दिन पहले दोनों में नजदीकियां बढ़ीं
बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले संध्या और रूबी के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों साथ में वीडियो बनाती थीं, जिससे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
इसके बाद दोनों ने उत्तर प्रदेश के विंध्याचल स्थित अष्टभुजी मंदिर जाकर विधि-विधान से शादी की। शादी के बाद वे बक्सर लौटीं और रामेश्वर नाथ मंदिर में भी एक-दूसरे को माला पहनाकर विवाह की रस्म निभाई।
इस संबंध में खास बात यह है कि संध्या देवी ने खुद को पत्नी और रूबी कुमारी ने खुद को पति के रूप में स्वीकार किया है।
छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते थे
हालांकि, दोनों के परिवार इस रिश्ते को मान्यता देने से इनकार कर रहे हैं। संध्या और रूबी का आरोप है कि उनके परिजन उन्हें धमका रहे हैं और घर में घुसने से मना कर दिया है, जिसके कारण वे इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
संध्या देवी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले 16 वर्षों से उनके साथ रह रही थीं, लेकिन इस दौरान पति द्वारा अक्सर मारपीट और प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
उनका कहना है कि पति शराब के नशे में उन्हें धमकाते थे और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते थे। संध्या ने यह भी बताया कि उन्होंने तलाक लेने की कोशिश नहीं की, क्योंकि उनके पति इसके लिए तैयार नहीं हैं।
पुरुष के साथ विवाह नहीं करना चाहती थीं
वहीं रूबी कुमारी का कहना है कि उन्हें पुरुषों से नफरत है और वे किसी पुरुष के साथ विवाह नहीं करना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने संध्या के साथ जीवन बिताने का फैसला किया और खुद को उनका पति मान लिया। दोनों ने साथ रहने और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया है। फिलहाल इस मामले में बक्सर पुलिस के पास दोनों की ओर से कोई आधिकारिक आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पेशल बलिया

बल‍िया में पत‍ि ने पीटा तो पत्‍नी मायके आ गई, वहां भी पहुंचकर चाकू से पत्‍नी पर कर द‍िया हमला

Published

on

बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंची महिला की मां ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया।

सिउरा गोपालपुर निवासी गिरधारी चौहान ने अपनी पुत्री कविता चौहान की शादी वर्ष 2023 में केशरीपुर, थाना सुखपुरा निवासी संदीप चौहान पुत्र भीमल चौहान के साथ की थी। स्वजन के अनुसार, शादी के बाद से ही संदीप पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कविता अपने मायके आ गई थी।

सोमवार को उसका पति भी ससुराल पहुंच गया। मंगलवार सुबह संदीप पत्नी से घर चलने की बात की लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट आया। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, 46 दिन में आया फैसला

Published

on

बलिया में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नही देने पर उसे एक साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

यह मामला 11 अप्रैल 2026 की रात का है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सुखपुरा में उसके पिता विजय राम पुत्र सुबा राम, निवासी ग्राम धनिधरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया।

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-08 में हुई। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

यह फैसला मुकदमा दर्ज होने के महज 46 दिनों के भीतर आया, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के तहत मिली महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते मामले का त्वरित निस्तारण संभव हो सका।

इस मामले में अभियोजन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) राकेश कुमार पांडेय ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया के 25 वार्डों में पहुंचेगा गंगा का शोधित जल, 125 किमी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी

Published

on

बलिया। शहरवासियों को जल्द ही गंगा का शोधित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल निगम (शहरी) ने व्यापक परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है।

योजना के तहत शहर के सभी 25 वार्डों में गंगा का शुद्ध पानी पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लगभग 125 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने की तैयारी की गई है। इस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल विभाग डीपीआर तैयार करने में जुटा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

योजना के अनुसार, गंगा नदी से पानी का उठान प्रस्तावित श्रीरामपुर घाट पर बनाए जाने वाले इंटेकवेल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए करीब एक एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक इसके लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है, क्योंकि सिंचाई विभाग से अनुमति का इंतजार है। इसके बाद पानी को शोधन संयंत्र तक पहुंचाकर शुद्ध किया जाएगा और वहां से शहर के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति की जाएगी।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2025 Ballia Ki Bat