बलिया की बात

बलिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, एसपी ने किए तबादले

बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने दो निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को मीडिया सेल से हटाकर थाना सिकन्दरपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। खेजुरी के प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द्र चौरसिया को सहतवार का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया

इसी क्रम में उप निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक को सहतवार से स्थानांतरित कर खेजुरी थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है। यह फेरबदल जनहित और प्रशासनिक हित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सभी अधिकारियों को आदेश का तुरंत पालन करने को कहा गया है।

About The Author: Ballia Ki Bat Desk