बलिया की बात

अखिलेश के लिए सपा नेता ने गृहमंत्री से मांगी एनएसजी, राष्ट्रीय सचिव ने कहा- यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को एनएसजी सुरक्षा देने की मांग की है।

बलिया में मीडिया से बातचीत के दौरान अवलेश सिंह ने कई अहम बातें रखीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। समाजवादी पार्टी यूपी में मुख्य विपक्षी दल है।

सिंह ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए लोग गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। राज्य सरकार ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि सरकार ने विपक्षी नेताओं पर हमले के लिए मौन सहमति दे रखी है।

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि यह स्थिति भारतीय राजनीति की खूबसूरत परंपराओं को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने अखिलेश यादव को भविष्य का प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री जैसी सुरक्षा मिलनी चाहिए। सिंह ने जोर देकर कहा कि अखिलेश यादव एक लोकप्रिय नेता हैं और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।

About The Author: Ballia Ki Bat Desk