बलिया की उभांव पुलिस ने चर्चित राहुल उर्फ आयुष हत्याकांड के छह साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को अलग-अलग स्थानों से इन आरोपियों को पकड़ा। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया।
यह मामला 13 दिसंबर को शाम करीब 6:30 बजे का है, जब राहुल यादव पुत्र बच्चा यादव, निवासी यादव नगर, कसबा बेल्थरा रोड, थाना उभांव को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इलाज के दौरान राहुल की मृत्यु हो गई थी। इस घटना में रॉबिन सिंह, पवन सिंह, रोहित और राज पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप है।
उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला गुरुवार को कस्बे में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कुन्डैल ढाला के पास से दोपहर 12:25 बजे प्रतिभा वर्मा पत्नी जितेंद्र (निवासी बाटा वाली गली, कस्बा बेल्थरा रोड), अभिषेक यादव पुत्र हरिद्वार यादव (निवासी भीटाभुवारी) और विनोद यादव उर्फ राका पुत्र विश्राम यादव (निवासी बभनियाव) को गिरफ्तार किया।
इसके बाद, पुलिस ने साहुनपुर रेलवे अंडरपास से दोपहर 1:05 बजे सर्वजीत उर्फ गोलू सिंह पुत्र सुमेर सिंह (निवासी अतरौल चक मिलकान), मोहम्मद फैज पुत्र मोहम्मद सफीर (निवासी उमरगंज) और अयान पुत्र मोहम्मद तकबीम उर्फ सोनू (निवासी फरसाटार) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी छह अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उन्हें बलिया न्यायालय भेज दिया है। भास्कर
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…