बलिया में 315 पेटी अवैध शराब जब्त, पुलिस ने 17.70 लाख रुपये की शराब बरामद की

बलिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बैरिया थाना पुलिस ने एक पिकअप से विभिन्न ब्रांडों की 315 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।

उप निरीक्षक मयंक कुमार के नेतृत्व में बैरिया थाना पुलिस की टीम दोकटी-बैरिया बॉर्डर पर स्थित रेगुलेटर पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दोकटी मार्ग की ओर से एक पिकअप आती हुई दिखाई दी।

पुलिसकर्मियों को देखकर वाहन की गति तेज कर भागने लगा

पुलिस टीम ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक पुलिसकर्मियों को देखकर वाहन की गति तेज कर भागने लगा। अवैध वस्तु होने के संदेह पर पुलिस टीम ने अपने वाहनों से पिकअप का पीछा किया।

चालक ने गाड़ी को सेवादास मठिया के पास एक खेत में उतार दिया, लेकिन आगे भागने का कोई रास्ता न मिलने पर वह वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें विभिन्न ब्रांडों की 315 पेटी अवैध शराब मिली।

ई-चालान ऐप पर वाहन की जांच करने पर उसका मालिक नितेश कुमार पुत्र हरेराम यादव, निवासी बड़का नगर, मुरली छपरा, जनपद बलिया पाया गया। इस बरामदगी के संबंध में वाहन मालिक नितेश कुमार और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago