बलिया में LIC रिफंड के नाम पर 31 लाख की ठगी, पूर्व से के जवान बने ठगों के शिकार

बलिया: सिकंदरपुर क्षेत्र के पंदह गांव निवासी अमिताभ प्रसाद को एलआइसी रिफंड दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 31 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। सेना में सेवा दे चुके अमिताभ प्रसाद ने मंगलवार को सिकंदरपुर थाने में तहरीर देकर दो मोबाइल नंबरों और सात बैंक खातों के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ठगों ने फोन करके दिया रिफंड का झांसा
पीड़ित अमिताभ प्रसाद ने बताया कि उनका खाता एसबीआइ, सिकंदरपुर शाखा में है। कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से लगातार काल आ रही थीं। काल करने वालों ने खुद को एलआइसी आफिस का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके नाम पर डेढ़ लाख रुपये से अधिक का रिफंड स्वीकृत हुआ है। रिफंड प्राप्त करने के लिए पहले प्रोसेसिंग और अन्य शुल्क के नाम पर पैसा जमा कराना होगा। कालर ने अपना नाम विवेक चौहान बताया।

कहा कि सीनियर हेड भाटिया से बात हो गई है, आपको रिफंड भेजना है। कालर ने धमकी दी कि यदि पैसा तुरंत नहीं भेजा गया तो रिफंड रोक लिया जाएगा। उनकी बातों के झांसे में आकर पीड़ित ने 19 बार में कुल 31,00,900 रुपये सात अलग-अलग बैंक खातों में भेज दिए। पीड़ित अमिताभ ने बताया कि रिफंड के चक्कर में जब पैसा फंस गया तो उन्होंने दोबारा काल किया। इसके बाद भी ठगों ने फिर तीन से चार लाख रुपये और भेजने की बात कही। इसी पर उन्हें शक हुआ और एहसास हुआ कि वह बड़े साइबर फ्राड के शिकार हो चुके हैं।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago