गोरखपुर: सहजनवा- दोहरीघाट नई रेल लाइन के बीच 11 नए रेलवे स्टेशन बनेंगे। रेलवे प्रशासन ने प्रस्तावित स्टेशनों के निर्माण स्थल को भी चिह्नित कर लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे की यह बहुप्रतीक्षित परियोजना तीन चरणों पूरी होगी। प्रथम चरण में सहजनवा से बांसगांव तक 32.95 किमी लंबी रेल लाइन वर्ष 2027 तक बिछ जाएगी। मिट्टी भराई, पुलिया निर्माण आदि के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
सहजनवा-पिपराैली रेलमार्ग पर तिनहरा, बनौडा, बेलवा डाडी आदि गांवों में मिट्टी के कार्य आरंभ हो चुके हैं। दूसरे चरण में बांसगांव से बड़हलगंज तक 36.80 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। तीसरे व अंतिम चरण में बड़हलगंज से न्यू दोहरीघाट तक 11.42 किमी रेल लाइन बिछेगी। कुल 403.29 हेक्टेयर भूमि पर 81.17 किमी लंबी रेल लाइन बिछाने के लिए 1320 करोड़ का बजट स्वीकृत है।
सहजनवा-दोहरीघाट के बीच प्रस्तावित स्टेशन व स्थल
– पिपरौली- प्रस्तावित स्टेशन व सहजना- प्रस्तावित स्थल
– खजनी- प्रस्तावित स्टेशन और छताई- प्रस्तावित स्थल
– उनवल- प्रस्तावित स्टेशन और बढ़नी- प्रस्तावित स्थल
– बैदौली बाबू- प्रस्तावित स्टेशन व बैदौली बाबू- प्रस्तावित स्थल
– बांसगांव- प्रस्तावित स्टेशन व मंझगांवा – प्रस्तावित स्थल
– ऊरुवा बाजार- प्रस्तावित स्टेशन व गौरखास- प्रस्तावित स्थल
– बनवारपार- प्रस्तावित स्टेशन व बाथखुर्द – प्रस्तावित स्थल
– गोला बाजार- प्रस्तावित स्टेशन व रीमा- प्रस्तावित स्थल
– भरौली- प्रस्तावित स्टेशन व मरचीयार बुजुर्ग- प्रस्तावित स्थल
– बड़हलगंज- प्रस्तावित स्टेशन व तिहा मोहम्मदपुर- प्रस्तावित स्थल
– न्यू दोहरीघाट- प्रस्तावित स्टेशन व बुढ़ावल- प्रस्तावित स्थल
सरयू नदी पर बनेगा रेलवे का सबसे लंबा पुल
सरयू नदी पर सबसे लंबा पुल बनेगा। लगभग 1200 मीटर लंबे पुल के निर्माण की भी प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इस रेल लाइन पर दो उपरिगामी पुल, 15 अंडरपास, महत्वपूर्ण 11 बड़े पुल तथा 47 छोटे पुल का निर्माण किया जाना है। जानकारों के अनुसार बड़े व छोटे पुलों के अलावा अंडरपास के निर्माण की भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…