Connect with us

उत्तर प्रदेश

शराब पीकर द्वारपूजा पर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार

Published

on

यूपी के संतकबीरनगर में एक दूल्‍हा अपनी शादी की खुशी में बड़ी गलती कर गया। उसने बारात में शामिल अपने दोस्‍तों के साथ शराब पी ली। द्वारपूजा में उसकी हरकतें देख कानाफूसी शुरू हो गई। बात दुल्‍हन के कानों तक पहुंची तो भड़क गई। उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद देर तक समझाने-बुझाने का दौर चला लेकिन कोई फायदा नही हुआ। दूल्‍हे को बिना शादी बारात के साथ वापस लौटना पड़ा। 

मामला संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के भोतहा गांव का है। यहां शुक्रवार की रात आई बारात में दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची घनघटा थाने की पुलिस ने दोनों पक्ष में बातचीत करा कर मामले को शांत कराया। हालांकि बारातियों और दुल्हे को बैगर शादी की रस्म पूरी किए वापस घर लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के भोतहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी आजमगढ़ जिले अतरौलिया के अन्‍तपुर बढ़या गांव के रहने वाले शिवम् पुत्र मोहित से तय की थी। निर्धारित तारीख पर शुक्रवार को बारात आजमगढ़ से भोतहा गांव पहुंची। जनवासे में जलपान के बाद बारात द्वारपूजा के लिए लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। द्वारपूजा की रस्म शुरू हुई तो शराबियों की तरह दूल्हे की हरकत देख लड़की पक्ष वालों को नागवार लगा। दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। बात आगे बढ़ी तो दुल्हन और दुल्हन के पिता ने शादी से साफ इनकार कर दिया। विवाद की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।

Spread the love
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat